Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2025। राज्य सरकार द्वारा बिजली पानी के मुद्दों को लेकर पूरी संवेदनशीलता बरती जा रही है और सरकार नागरिकों की सुविधा के लिए पूरे प्रयास कर रही है। ये बात शुक्रवार शाम को विधायक ताराचंद सारस्वत ने पूनरासर के गांव राजपुरा में 132 केवी जीएसएस का विधिवत शुभारंभ करने के दौरान कही। विदित रहें इस नवनिर्माण का वर्चुअल लोकार्पण पीएम मोदी ने शुक्रवार को आयोजित हुई पलाना सभा से किया। इसे बटन ऑन कर विधिवत रूप से शुरू विधायक ने किया। इस अवसर पर विधायक ताराचंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अनेक कार्य किए जा रहें है, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। विधायक ने कहा कि 132 केवी जीएसएस के शुरू होने से क्षेत्र की कृषि, शिक्षा व घरेलू गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और बिजली कटौती की समस्या में भी राहत मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, महामंत्री जगदीश पारीक, पार्षद जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, मूलचंद इंदौरिया, हेमनाथ जाखड़, ओंकारनाथ, मनीनाथ, हरिभक्त हुड्डा, हरिदास, मुरलीनाथ, सरपंच प्रतिनिधि माननाथ, रणवीर सिंह, मोहन गुलरिया, लिछूराम गोदारा सहित प्रसारण व वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता भीखाराम मेघवाल सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी, बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन जगदीश पारीक ने किया।