Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-05-23 at 19.43.07
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ वन विभाग अपनी भूमि को संरक्षित करने व अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए इन दिनों सक्रिय है। शुक्रवार को धोलिया रोड व इसके आसपास के क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। श्रीडूंगरगढ़ रेंज के रेंजर सुभाष चंद्र वर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में धोलिया रोड और आस-पास की वन भूमि पर बने अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। इस अभियान के तहत वन भूमि पर किए गए कई कच्चे व पक्के अवैध कब्जों को हटाया गया। टीम ने जेसीबी की सहायता से अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराया। सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ दिनों पूर्व श्रीडूंगरगढ़ रेंजर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जिसके द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।