Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2024। भीषण गर्मी के दौर में श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित पूरे अंचल में पेयजलापूर्ति करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे कस्बे के वार्ड न 34, 5, 6 व कालू बास के नागरिक एकत्र होकर पानी मांगने पीली टंकी स्थित विभागीय कार्यालय पहुंचे। पार्षद पवन उपाध्याय, रमेश, कमल उपाध्याय, गोपाल उपाध्याय, विमल चुरा, संपत दुगड़, मुस्ताक लखारा, जाफर मनिहार, धनराज पुगलिया, सोनू बोथरा, सौरभ दुगड़ सहित अनेक नागरिक मौके पर है। नागरिकों ने करीब 11 बजे तक तीन घण्टों में किसी कार्मिक के कार्यालय में नहीं मिलने व सुनवाई नहीं किए जाने पर आक्रोश जताया। नागरिकों ने बताया कि प्रशासन के हाल बुरे है, आमजन अपनी समस्या के लिये बातचीत भी किससे करें। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नागरिकों ने कहा कि पेयजल के लिए कस्बेवासी त्रस्त है। नागरिकों ने कहा कि पूरे अंचल में बन्द ट्यूबवेल में पुरानी मोटरें लगाए जाने से समस्या विकट हो गयी है। पानी की मांग को लेकर नागरिकों ने यहां धरना देने की चेतावनी दी है।