Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

विधायक ने गौशाला में ट्यूबवेल निर्माण की घोषणा की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी की वासुदेव गौशाला में आयोजित 9 दिवसीय रामकथा की पूर्णाहुति अवसर पर शुक्रवार को विधायक ताराचंद सारस्वत कथा में पहुंचे। विधायक ने गांव के हर घर को गौसेवार्थ गौशाला से जुड़ने की प्रेरणा दी। सारस्वत ने यहां गौशाला में एक ट्यूबवेल निर्माण करवाने की घोषणा भी की। कथावाचक राकेश भाई ओझा सहित गौशाला समिति सदस्यों ने विधायक का आभार जताते हुए उनक सम्मान किया। कथावाचक ने राम प्रसंगो को विराम दिया तो भगवान राम के जयकारों से पांडाल गूंंज उठा। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे व गौसेवा में अपना योगदान दिया। अनेक दानदाताओं ने कथा मंच से गौसेवार्थ विभिन्न सेवाएं देने की घोषणा की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत को साफा पहना कर गौमाता का स्मृति चिह्न भेंट दिया।

कल ऊपनी व रीड़ी 132 केवी जीएसएस पर होगी बिजली कटौती

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 24 मई शनिवार सुबह 6 बजे से 10 बजे तक 132 केवी जीएसएस ऊपनी व रीड़ी पर शटडाउन लिया जाएगा। विभागीय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों जीएसएस पर रखरखाव का जरूरी कार्य किया जाएगा। जिससे इन दोनों से जुड़े ऊपनी, दुसारणा, राजेडू, बापेऊ, कल्याणसर पुराना, रामदेव फीडरों की सप्लाई बाधित रहेगी। इन सभी फीडरों से जुड़े गांवो की कृषि व घरेलू कनेक्शनों की आपूर्ति कटौती होगी। ये सूचना इन गांवो के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे सभी कटौती से होने वाली किसी असुविधा से बच सकें।

स्वामी ने मोदी का अभिनंदन कर उनके नेतृत्व के लिए गर्व जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर देहात भाजपा के सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान देशनोक में करणी माता मंदिर में उनसे मुलाकात की। स्वामी ने बताया कि उन्होंने मोदी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई दी व उनके कुशल नेतृत्व के लिए गर्व जताया। स्वामी ने बताया कि इस दौरान जिले भर के नेता मौजूद रहें और मोदी सभी से बेहद आत्मीयता से मिले।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वामी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से बेहद आत्मीयता से मिले।

दुलचासर गौशाला में संपन्न हुआ एकादशी भंडारा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को अपरा एकादशी के पर्व पर दुलचासर की श्रीगोपाल गौशाला में गौसेवार्थ विशेष भंडारा संपन्न हुआ। भंडारे में दुलचासर के दानदाता हुकुमचंद पुत्र गंगाबिशन मूंधड़ा ने अपनी सेवा दी। गौशाला समिति के सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि इस दौरान गौसेवकों ने अपनी सेवा दी। समिति ने दानदाता का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौवंश के लिए एकादशी भंडारा किया गया।