Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2025। क्षेत्र में चोरों की सक्रियता के कारण लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही है। मोमासर निवासी 35 वर्षीय बजरंगलाल पुत्र भंवराराम जाट ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मोमासर-लाछड़सर सड़क मार्ग पर स्थित 132 केवी जीएसएस के पास से 14 मई की दोपहर 1 बजे उसके भाई बीरबल की मोटरसाइकिल व उसमें लगा टूल बॉक्स करीब 45 हजार रूपयों के सामान सहित अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।