Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2025। यूएई फुजैरा की धरती पर आयोजित ताइक्वांडो खेल में बीकानेर जिले का नाम रोशन करते हुए युवा खिलाड़ी रघुराज विश्नोई ने कांस्य पदक हासिल किया। रंजीतपुरा निवासी रघुराज के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर घुमचक्कर पर स्थित एक होटल में खेल प्रेमियों ने उत्साह व जोश के साथ उनका अभिनंदन किया। रघुराज के कोच वीरेंद्र योगी ने बताया कि देश मे पिछले 10 वर्ष से ताइक्वांडो में खेल में कोई पदक नहीं आया। वहीं विश्व ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दूसरा तथा राजस्थान का पहला मैडल जीता है। वीरेंद्र ने बताया कि चोटिल होने के बावजूद रघुराज ने 45 किलो भार वर्ग में फ्रांस के खिलाड़ी को चारों खाने चित्त किया। रघुराज के पिता राजकुमार विश्नोई, दादा मालाराम विश्नोई ने उनकी कांस्य सफलता पर प्रसन्नता व गर्व जताया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल रामस्वरूप विश्नोई ने कहा कि वर्तमान समय के जीवन में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल का अत्यधिक महत्व है। खेलों में आगे बढ़ते युवा समाज के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणीय है। उन्होंने रघुराज को बधाई देते हुए इस खेल में स्वर्ण जितने की शुभकामनाएं दी। रघुराज का यहां पुष्प वर्षा व फूल माला से स्वागत कर मुहं मीठा करवाया गया। फूलों का गुलदस्ता भेंट देते हुए यहां चूरू के अशोक आलडिया, उम्मेद सिंह, हेमंत भाटी, कांस्टेबल रविन्द्र फौजी, कांस्टेबल अनिल मिल, कांस्टेबल विद्याधर, कांस्टेबल राकेश, जगदीश सिखवाल, गौरव टाडा, खेल कोच मोहन पूनिया,  भागीरथ नाथ रीड़ी, प्रदीप पूनिया, कमलेश, राकेश घोटियां, मुकेश गोदारा, तुषार, आशीष, किशन, शुभम, आसिफ सहित अनेक खेल प्रेमी पहुंचे और स्वागत अभिनंदन किया। खिलाड़ी रघुराज व उनके कोच ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फूल मालाओं से स्वागत कर दी बधाई, खिलाई मिठाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेलप्रेमियों ने उत्साह व जोश के साथ भारत माता के जयकारे लगाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थाने के जवानों सहित खेल प्रेमियों ने अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी का किया अभिनंदन।