Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2025। कहीं बच्चे ड्रांइग सीखते हुए अपने सपनों को चित्रों के रूप में कागज पर उतार रहें है तो कहीं राइटिंग में सुधार कर रहें है। कहीं अंग्रेजी सीख रहें है तो कहीं कम्प्यूटर, कहीं स्टोरी टेलिंग का आनंद तो कहीं अबेकस क्लास में गणित को आसान बनाने में लगे है। कहीं डांस सीख रहें है तो कहीं योग कर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहें है। ये नजारा है सुबह 8 बजे से 11 बजे तक लर्न एंड फन स्कूल में आयोजित समर कैंप का। तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) के पीछे वाली गली में स्थित इस स्कूल की प्रधानाचार्य विनिता सारस्वत ने बताया कि ब्लैक आउट के कारण कैंप बीच में स्थगित हो गया जो सोमवार से पुन: प्रारंभ हुआ है। ये समर कैंप आगामी 20 मई को समारोह पूर्वक संपन्न होगा। सारस्वत ने बताया कि कैंप में 5 से 15 वर्ष के बच्चे भाग ले रहें है। शिविर में योग शिक्षिका ममता पुरोहित, कोरियोग्राफर खुशबू सारस्वत, कम्प्यूटर टीचर पिहू सोनी, ड्राइंग टीचर प्रियांशु सोनी सहित अंग्रेजी, राइटिंग, स्टोरी टेलिंग के विषय प्रधानाचार्य की देखरेख में शिक्षिकाओं द्वारा करवाए जा रहें है। बड़ी संख्या में उत्साह के साथ बच्चे समर कैंप का आनंद ले रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 5 से 15 वर्ष तक के बच्चे उत्साह के साथ शामिल हो रहें है समर कैंप में, सीख रहें है योग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ड्राइंग में नन्हें मुन्ने सीख रहें है कागज पर रंगो से चित्रकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में बच्चों को जनरल एटिकेट्स भी सीखाएं जा रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इनडोर गेम में शतरंज जैसे दिमागी खेल भी खेलें जा रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चे सीखे रहें है रोचकता से डांस।