Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2025। संपत्ति विवाद में महिला के साथ बदसलूकी करने व लज्जा भंग करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। कार्यवाहक थानाधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि एसपी कार्यालय से प्राप्त परिवाद पर मामला दर्ज कर लिया गया है। गांव बिग्गा निवासी परिवादिया संजूदेवी पत्नी रमेश कुमार ब्राह्मण ने पुलिस को बताया कि उसका रिहायशी मकान के पडौस में ही उसके जेठ दूलाराम पुत्र मोहनराम शर्मा की दुकान स्थित है। जेठ दुलाराम व उसके बेटे मगन व दीनदयाल संपत्ति को लेकर उससे रंजिश रखते है। 10 मई को सुबह करीब 7.45 बजे पीड़िता अपने घर की बाखल साफ कर रही थी तभी तीनों बाप बेटे आपराधिक कृत्य करने की नियत से उसके घर में घुसे। उसके साथ बदसलूकी करते हुए लज्जा भंग की, उसके पति ने आकर छुड़वाया। आरोपी उसके घर पर कब्जा करने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां दे रहें है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्यवाहक थानाधिकारी एएसआई राजकुमार को सौंप दी गई है।