Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2025। क्षेत्र के गांव जालबसर में बाड़े के विवाद में हुए पारिवारिक झगड़े में दूसरे पक्ष द्वारा भी श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी शंकरलाल जाट ने अपने ताऊ के बेटे भाई ताजूराम, रूघाराम एवं ताई भंवरीदेवी के खिलाफ लिखित रिपोर्ट देकर विभिन्न आरोप लगाए है। शंकरलाल ने पुलिस को बताया कि उसके ताऊ आसुराम का परिवार उनके पड़ौस में रहता है एवं रंजीश रखते हुए आए दिन लड़ाई झगड़ा करते है। आरोपी गत 10 मई को दोपहर में उनके घर के बाहर लगाई गई सौलर स्ट्रीट लाईट को उखाड़ कर अपने पोल सहित चोरी करने लगे। परिवादी की बुजुर्ग मां एवं पिता ने उन्हें मना किया तो आरोपियों ने बुजुर्गों के साथ मारपीट व गाली गलौच किया। वह शाम को घर आया तो उसे वारदात का पता चला। इस पर उसने उलाहना दिया तो आरोपियों ने उसके साथ भी गाली गलौच किया। बाद में वह खेत चला गया एवं रात करीब 8 बजे खेत से वापस आ रहा था तो तीनों आरोपियों ने घात लगा कर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर मजदूरी के 22 हजार रुपए भी छीन लिए। वह बचने के लिए भाग कर अपने घर में घुसा तो आरोपी भी अवैध रूप से उसके घर में घुस गए एवं बीच बचाव में आए उसकी पत्नी, मां, पिता के साथ भी मारपीट करनी शुरू कर द। आरोपियों ने उसकी पत्नी का ओढ़ना उतार कर उसकी लज्जाभंग भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच हैडकांस्टेबल देवाराम करेगें।