Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2025। क्षेत्र में सड़क हादसे लगातार हो रहे है और सड़क हादसों के क्रम में अभी अभी कालू रोड़ पर जीव दया गौशाला के पास एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ में जा गिरी। प्राप्त सूचना के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ से कालू की ओर जा रही पिकअप में सवार होकर कस्बे के आडसर बास निवासी राजेश पुत्र पूनमचंद कालू की ओर जा रहे थे। जीव दया गौशाला के पास सड़क पर गाय आ गयी और गाय को बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना में पिकअप चालक और उसकी पत्नी को चोटें आई। घायलों को आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस से श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल लेकर आया गया। जहां दोनों की चोटों पर टांके लगाए गए।