Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

मासूम को बचाने कुंड में कूद गई माँ, दोनों की हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हंदा थाना क्षेत्र के गांव खंदासर में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक मासूम के साथ उसकी माँ की मौत हो गई। 50 वर्षीय जसवंत पुत्र मोमुराम नायक ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे प्रेमराम की पत्नी 25 वर्षीय भंवरी देवी व उसका पुत्र 4 साल के राकेश की पानी के टांके में डूबने से मौत हो गई। परिवादी ने बताया कि खेलते हुए बालक राकेश टांके में गिर गया। उसे बचाने के लिए उसकी माँ ने टांके में दलांग लगा दी जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच उपखंड अधिकारी राकेश कुमार को दी है।
युवती ने पंखे से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाना क्षेत्र में बीकासर निवासी एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला का अंत कर लिया। 42 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री आयुषी ने रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर में ही पंखे से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। जिसे अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के बाद मर्ग दर्ज कर ली व जांच थानाधिकारी एसआई अमित कुमार को दी है।
कुंड में डूबने से एक जने की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरनसर थाने के सोढवाली गांव में पानी की कुंड में गिरने से मौत हो गई। रेवंतसिंह पुत्र प्रभुसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा 48 वर्षीय जेठूसिंह पुत्र देवीसिंह रविवार को पानी की कुंड में गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने भतीजे की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली और जांच हैड कांस्टेबल घीसुसिंह को दी है।