Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2025। मोमासर बास के 60 वर्षीय एक बुजुर्ग काम करने के लिए निकटवर्ती गांव धोलिया जा रहें थे। परिजनों द्वारा अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग मालाराम पुत्र मूलाराम प्रजापत बाइक से गिरने की बात कही जा रही है। घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के प्रयास किए परंतु कुछ ही देर बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया है। ड्यूटी ऑफिसर रामावतार अस्पताल पहुंच गए है व आगामी कार्रवाई कर रहें है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। पार्षद प्रतिनिधि मनोज पारख, पडौसी दीनदयाल तावणियां सहित अनेक वार्डवासी व जानकार अस्पताल पहुंच गए है व परिजनों को सांत्वना दी रहें है।