Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2025। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव के बीच सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. इसी के चलते बीकानेर शहर व नाल क्षेत्र में फिर से रेड अलर्ट जारी किया गया है. जिला प्रशासन और पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की ओर से बाजारों को दिन ढलने से पहले ही बंद करने की एडवायजरी जारी की है. ब्लैक आउट के साथ-साथ अब दिन में भी सायरन बनाकर अलर्ट जारी किया जा रहा है. जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बीकानेरवासियों से अपील की है कि अगर दिन में चेतावनी मिले तो आपको सुरक्षित जगह पर रहना है. सायरन बजते ही घर में ही रहें और सुरक्षा गाइडलाइन का हर हाल में पालन करें. जिला प्रशासन की ओर से बाजार केवल रात्रि में अनिवार्य रूप से बंद करने को कहा गया है। जिला कलेक्टर ने अपील की है कि आमजन, अनावश्यक रुप से खरीददारी हेतु बाजार में नहीं जावें. भीड़भाड़ से बचें। वही शनिवार दिन में अलर्ट जारी होने के बाद बीकानेर बाजार में पुलिस वाहनों से अनाउंसमेंट करवा कर बाजार बंद करवाने के वीडियो भी आये है। करीब 20 मिनिट तक रेड अलर्ट रहने के बाद प्रशासन द्वारा आल क्लियर का मैसेज भी वापस दे दिया गया है।