Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवबंर 2020। राज्य सरकार विवाह समारोह में 100 ये अधिक लोगों के एकत्र होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी बार बार दे रही है और चुनावी सभा में 200 लोगों की अनुमति दी गई है। विवाह समारोह में राजस्थान राज्य में एक परिवार में ही 100 से अधिक लोग होना सामान्य बात है ऐसे में लोग परेशान है कि संक्रमण चुनावी सभाओं से नहीं फैलेगा क्या.? आमजन सरकार के दोहरे रवैये से परेशान है कि तथा केवल विवाह समारोह से कोरोना फैलने से आश्वस्त नहीं है। पूरे बीकानेर जिले में पंचायत समिति प्रधान व जिलापरिषद प्रमुख चुनाव की रेलमपेल मची हुई है और तकरीबन हर गांव में चुनावी सभा का आयोजन हुआ है। आज शाम के बाद प्रचार बंद हो जाएगा परन्तु कहीं किसी सभा पर कोई कार्यवाही नजर नहीं आई। जबकि मीटिंगों के आयोजकों ने स्वयं ही सोशल मीडिया पर अपने फोटो, वीडियो देकर स्वयं सबूत भी दिए है। इन सभाओं में ना तो सोशल डिस्टेसिंग का पालन नजर आया ना ही कोई मास्क जैसे अनिवार्य नियम का पालन किया गया। वहीं दूसरी ओर वैवाहिक समारोह 25 नवबंर से शुरू होने से पहले ही कठोर कार्रवाई की चेतावनी बार बार जारी की जा रही है। ऐसे में नागरिक सवाल उठा रहें है कि कोरोना संक्रमण विवाह समारोह से फैलेगा और चुनावी सभाओं से कोई खतरा नहीं है? विवाह समारोह के आयोजक परेशान हो रहे है और विवाह में चार पांच दिन पहले ही बार बार दी जा रही चेतावनी उनकी सभी व्यवस्थाओं को प्रभावित कर रही है।