Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-05-07 at 08.21.38
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2025। मंगलवार रात करीब 1 बजे पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राईक में राफेल विमानों द्वारा हवा से जमीन पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाईलों का प्रयोग किया गया है। इसके लिए बीकानेर जिले के खाजुवाला से राफेल के उड़ान भरने की खबरों के बीच एक फोटो क्षेत्र के गांव बंधनाऊ से आ रहा है। जहां रोही के एक खेत में करीब 15 फीट बड़ा मिसाईल का खोल गिरा है। गांव बंधनाऊ के रामप्रसाद जोशी के खेत में यह खोल पड़ा मिला है एवं यहां लोगों ने रात को तेज चमक देखने एवं धमाका सुनने का दावा भी किया है। विदित रहे कि बंधनाऊ, मोमासर, उदरासर, सुरनजसर आदि गांवों में जोरदार धमाका सुने जाने के बाद लोगों ने रात से ही एक दूसरे को फोन लगाने शुरू कर दिए थे एवं विभिन्न अंदाज भी लगाए जा रहे थे। अब सुबह मिसाईल का खोल मिलने पर बंधनाऊ की रोही में ग्रामीणों की भीड़ लग गई है एवं जबरदस्त कौतुहल देखा जा रहा है। आप भी देखें मिसाईल के टुकडे़ का फोटो एवं वीडियो। इस हमले में पाकिस्तान में 100 से ज्यादा आंतकी मारे जाने की खबरें आ रही है। देखें लिंक पर क्लिक कर के वीडियो – https://www.facebook.com/share/v/1BiRrKVQcT/