Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 4 मई की शाम करीब 5 बजे एक बोलेरो व कार की टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद सोमवार को घेवड़ा, तिंवरी जोधपुर निवासी रावलसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपुरोहित ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के लोगों के साथ 2 गाड़ियों में अपनी रिश्तेदारी में धीरदेसर पुरोहितान जा रहें थे। तभी एक बोलेरो चालक ने लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए साईड में चल रही उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार सवार अशोक सिंह की मौत हो गई व उनके भाई देवीसिंह सहित रेंवतसिंह, जेठूसिंह को गंभीर चोटें आई। परिवादी की रिपोर्ट पर बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को जांच दी गई है।
बलेनो चालक के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीदासर रोड पर 3 मई शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में रीड़ी निवासी दानाराम पुत्र भंवरलाल मेघवाल ने बलेनो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि कार चालक ने लापरवाही व तेज गति से गाड़ी चलाकर उसकी गाड़ी को टक्कर मारी जिससे गाड़ी में सवार सभी लोगों को चोंटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।
तेज आवाज में गाने बजाने पर पकड़ा युवक को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के एएसआई राजकुमार ने एक कार्रवाई करते हुए उपखंड कार्यालय के सामने सड़क पर तेज आवाज में गाने बजाकर ध्वति प्रदूषण करने पर बाना निवासी श्रवण बाना को पकड़ा। पुलिस ने युवक से एक मेमोरी कार्ड व डेक बरामद कर आरएनसी में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को दी है।