Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

ट्रेन से कटकर युवक की हुई दर्दनाक मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को क्षेत्र में एक युवक की दर्दनाक मौत ट्रेन से कटने से हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ से हेमासर के बीच डेमो ट्रेन बीकानेर-रतनगढ़ के सामने आ जाने से आड़सर गांव के निवासी रमेश पुत्र चीमनाराम सारण का सिर धड़ से अलग हो गया है। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर ड्यूटी ऑफिसर हैड कांस्टेबल देवाराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं आपणों गांव सेवा समिति के मनोज डागा व उपजिला अस्पताल के कार्मिक सुभाष वाल्मीकि भी मौके पर पहुंचे। मृतक का शव उपजिला अस्पताल पहुंचा कर मोर्चरी में रखवाया गया। सोमवार सुबह मृतक के परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवाई व पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
श्रीडूंगरगढ़ में लड़ाई झगड़े के दो मामलों में पांच जनों को किया पाबंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ में लड़ाई झगड़े के दो मामलों में पांच जनों को पुलिस ने पाबंद करवाया है। रविवार को ड्यूटी ऑफिसर हैड कांस्टेबल देवाराम ने एक प्लॉट के मामले में झगड़ा फसाद करते हुए बिग्गाबास निवासी 18 वर्षीय मुकेश रेगर, 57 वर्षीय पन्नाराम रेगर को पकड़ा। वहीं एक अन्य मामले में मोमासर निवासी 25 वर्षीय राकेश जाट, 23 वर्षीय शुभम नाई, 28 वर्षीय ओमप्रकाश जाट को पकड़ा। पुलिस ने पांच जनों को शांतिभंग में पाबंद करवाया है।
अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई विवाहिता की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाना क्षेत्र के गांव दुलमेरा में एक विवाहिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई और ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गौरीशंकर सुथार ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी पत्नी 34 वर्षीय रेखा सुथार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल ले गए जहां ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई रामनिवास को सौंप दी है।
कुंड में पैर फिसल जाने से 22 वर्षीय युवक की हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाना क्षेत्र के गांव जेगला गोगलियान निवासी 22 वर्षीय रामकिशोर पुत्र रामस्वरूप विश्नोई की घर में बने पानी के कुंड में पैर फिसल जाने से कुंड में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी और पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच कार्यवाहक थानाधिकारी राधेश्याम को दी है।
करंट की चपेट में आने से युवक ने गवांए प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करंट की चपेट में आने से एक युवक ने प्राण गवां दिए। नोखा थाना क्षेत्र में शिवलाल पुत्र सुगनाराम लखारा ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका पुत्र मनोज कुमार लखारा बिजली फिटिंग करते समय करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एसआई राधेश्याम को दी है।
आकाशीय बिजली गिरने से हुई युवक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बज्जू थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। गोडू निवासी ओमप्रकाश पुत्र नेनूराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि आकाशीय गिजली गिरने से उसके भाई राजाराम की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह को दी है।
सांप काटने से हुई किसान की मृत्यु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बज्जू थाना क्षेत्र में फलौदी निवासी 36 वर्षीय गायडसिंह पुत्र इंद्रसिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता इंद्रसिंह को 30 अप्रैल के दिन सुबह 5 बजे सांप ने काट लिया। जिसकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने पुत्र की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी आलोकसिंह को दी है।