Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

मंदिर में पर्स भूली श्रृद्धालु, पुजारी ने रखा सुरक्षित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के आडसर बास में स्थित तोलियासर भैंरूजी मंदिर में शुक्रवार शाम को करीब पांच-छह बजे आई कोई महिला श्रृद्धालु अपना लेडिज छोटा पर्स भूलवश गिरा कर चली गई। श्रृद्धालुओं के जाने के बाद पर्स वहां पड़ा देख कर पुजारी ने छगनलाल नाई ने उसे सुरक्षित रखा है। पुजारी ने बताया कि जिसका भी पर्स है वह पर्स में रखे पैसों की जानकारी देकर ले जा सकता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के तोलियासर भैरव मंदिर में महिला भूली पर्स, पुजारी ने रखा सुरक्षित।

भागवत कथा प्रारंभ, निकाली कलश यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वैशाख माह के अवसर पर गांव दुलचासर में शुक्रवार को संगीतमय भागवत कथा प्रारंभ हुई। कथावाचक परम आदर्श आश्रम, श्रीकोलायत के स्वामी सत्यानंद गिरीजी महाराज ने पहले दिन कथा का महत्व बताया। स्वामीजी ने कहा कि कथा श्रवण से मृत्यु का भय मन से मिटा देती है और मुक्ति का मार्ग दिखाती है। उन्होंने भागवत कथा को परमात्मा का अक्षर स्वरूप बताया। कथा प्रारंभ होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने जयमलदासजी मंदिर से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली। गांव के मूंधड़ा परिवार द्वारा आयोजित यात्रा व कथा में पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथा 8 मई को पूर्ण होगी तथा प्रतिदिन सुबह 12.15 बजे से सांय 4.15 बजे तक कथा वाचन होगी। भागवत की पूर्णाहुति 9 मई को सुबह 9.15 बजे होगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर में शुरू हुई भागवत कथा।

बेटियों का अभिनंदन जारी, सेवाधाम में बच्चों को दी लक्ष्य निर्धारण की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत दिनों जारी किए गए युपीएससी परीक्षा परिणामों में चयनित हुई क्षेत्र की दो बेटियों के अभिनंदन का क्रम लगातार जारी है। शुक्रवार शाम को दोनो बेटियों का सेवा भारती द्वारा सेवाधाम छात्रावास में अभिनंदन किया गया। इस दौरान आईएएस के रूप में चयनित सरला जाखड़ एवं ममता जोगी ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए सेवाधाम छात्रावास में आश्रित बच्चों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने एवं लक्ष्य की दिशा में बिना रूके लक्ष्य प्राप्ति तक सतत प्रयास करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर सेवा भारती के कुंभाराम घिंटाला, गिरधारी लाल जाखड़, इंद्रचंद्र तापड़िया, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के आशाराम पारीक सहित अनेक समिति सदस्य उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवाधाम में नवचयनित सरला जाखड़ व ममता जोगी का किया सम्मान।