Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

हाइवे किनारे कचरे में लगी आग, पहुंची दमकल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे किनारे बड़ी मात्रा में पड़े कचरे में इन दिनों तेज गर्मी से कई बार सुलग उठा है। गुरूवार को मारूति शोरूम के पास स्थित हाइवे किनारे के कचरे में अचानक आग लग गई। आग से लपटें उठने लगी तो शोरूम के देव आसोपा ने तुरंत पालिका दमकल को जानकारी दी। इस पर पालिकाकर्मियों ने दमकल लेकर मौके पर जाकर आग पर काबू पा लिया।


बचाए हिरण के प्राण, पहुंचाया वन विभाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बापेऊ में जागरूक युवक कमल, पूनमचंद व रेवंतराम सोडा ने बुधवार को गांव की रोही में कुत्तों के चंगुल से एक हिरण को बचाया। युवकों ने हिरण का प्राथमिक उपचार करवाकर गुरूवार को वन विभागीय कार्मिक रामकुमार गुर्जर व महेंद्र कड़वासरा के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों की इस सेवा पहल की सराहना की।


मोर के प्राण बचाए ग्रामीण युवाओं ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार सुबह गांव केऊ के मंगेज सिंह, जयवीर सिंह, शंकर सिंह ने एक राष्ट्रीय पक्षी के प्राण कुत्तों से बचाए। समय रहते युवाओं द्वारा की गई इस पहल से मोर के प्राण बच गए। युवकों के इस कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की।