Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

जेपीएस में नवचयनित आईएएस की अध्यक्षता में किया श्रमिकों का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर स्थित अंग्रेजी माध्यम के जयपुर पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए नवचयनित आईएएस सरला जाखड़ और ममता जोगी ने श्रमिक दिवस के बारे में विशेष जानकारी दी। संस्था के निदेशक कुंभाराम घिंटाला की अगुवाई में विद्यालय परिवार ने दोनों का स्वागत सम्मान किया। समारोह के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने नवचयनित आईएएस युवतियों से अनेक प्रश्न किए जिनके उत्तर धैर्य पूर्वक दोनों ने दिए। समारोह में शामिल हुए श्रमिक जगदीश नायक व महेंद्र नायक का फुलमालाएं पहना कर उपहार देकर सम्मान किया व समाज में उनकी समानता की बात कही गई। विद्यालय एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान संस्था के संदीप गोदारा, अंशु शर्मा, संदीप सिंह, हरीश शर्मा, विनोद कुमार, जेठमल, कंचन, सुप्रिया, रागिनी, रजनी, चांदनी, कोमल, पायल, मनीषा, मोनिका, ममता, नीलम, रश्मि सक्रिय रहें। विद्यार्थियों सहित अनेक अभिभावक कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवचयनित आईएएस की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में श्रमिकों का सम्मान किया।

कोर्ट परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2025। गुरूवार को विश्व श्रमिक दिवस पर कोर्ट परिसर के पुस्तकालय भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रम विभाग के साथ समन्वय से श्रमिकों को विभिन्न नालसा स्कीम्स और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एडवोकेट अनिल धायल ने जानकारी देते हुए बताया की विधिक जागरूकता के लिए लगातार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे क़ानून व न्याय का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच सके। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता केके पुरोहित, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत सहित रामलाल नायक, श्रीकिशन स्वामी, धर्मेन्द्र सिंह ने उपस्थित लोगों को श्रमिकों के कानूनों के बारे में जानकारी दी। तालुका कोर्ट सचिव जगदीश चौधरी ने बताया कि आज के शिविर मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर के व्यक्तियों तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में अधिवक्ता गणेशाराम, रोहित पालीवाल सहित अनेक जनों की उपस्थित रहीं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधिक जागरूकता शिविर में श्रमिकों को दी विभिन्न जानकारियां।