Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2025। 30 अप्रैल, बुधवार को अक्षय तृतीया है। पौराणिक मतानुसार इस तिथि पर सूर्य देव ने युधिष्ठिर को अक्षय पात्र दिया था। मान्यता है कि इस दिन जो चीज पाते है वो हमेशा पास रहेगी। इसलिए जीवन के सबसे बड़े मौकों और फैसलों के लिए ये दिन शुभ माना जाता है। विवाह के लिए इसे श्रेष्ठ मुहुर्त माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदा गया सोना घर में स्थायी समृद्धि लाता है। यह समय के साथ बढ़ता ही जाता है। श्रीमद्भागवत के अनुसार समुद्र मंथन में लक्ष्मी जी सोने के आभूषण पहनकर प्रकट हुई थी। इसलिए सोने को लक्ष्मी जी से प्रकट हुआ मानते हैं। अक्षय तृतीया को सोना, चांदी, व्हीकल, प्रॉपर्टी, कपड़े व अन्य कीमती चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। नए बिजनेस या नौकरी की शुरूआत, विवाह, गृह प्रवेश या निवेश अक्षय फल देता है। क्षेत्र के प्रतिष्ठित ज्वैलर्स टीएन ज्वेलर्स के रेवंत जाखड़ ने बताया इस दिन सोने व चांदी की खरीद पर लोगों का विशेष ध्यान रहता है। टीएन ज्वेलर्स पूर्ण विश्वास के हॉलमार्क ज्वैलरी ग्राहकों को दे रहा है। टीएम की बीकानेर में स्थित मुख्य शो रूम व श्रीडूंगरगढ़ के रामस्नेही मार्केट में स्थित ब्रोच शो रूम में आखातीज के अवसर पर विशेष रूप से तैयार सोने चांदी के विभिन्न आयटम व ज्वेलरी मिल सकेगी। कस्बे की पुरानी घास मंडी रोड पर स्थित केएसएस जवेलर्स के शिवलाल मोट ने बताया कि इस पावन पर्व पर सोने चांदी के तैयार गहनों पर मात्र 10 प्रतिशत घड़ाई या मेकिंग चार्ज लिया जाएगा। मोट ने बताया कि प्रतिदिन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में सोने व चांदी के लेटेस्ट भाव का प्रकाशन भी केएसएस ज्वेलर्स द्वारा किया जा रहा है। जिसमें 10 ग्राम बिठूर सोना, 22 कैरेट सोना, 10 ग्राम 20 कैरेट सोना, 10 ग्राम 18 कैरेट सोना, 1 किलो चांदी बैंक सिली के लेटेस्ट भाव लगातार ग्राहकों की सुविधा के लिए दिए जा रहें है।