Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पेयजल समस्या समाधान के लिए किया प्रदर्शन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा स्थित पेयजल विभाग के कंट्रोल रूम पहुंच कर वार्ड 28 के नागरिकों, महिलाओं व युवाओं ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पेयजल समस्या के समाधान की मांग की। वार्ड वासियों ने विभागीय अधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि वार्ड में गत दिनों से घरों में पानी नहीं आ रहा है। जिसके चलते मोहल्ले के लोग परेशान हो गए है। मोहल्लेवासियों ने तुरंत समस्या का समाधान करने की मांग की। इस दौरान जावेद बेहलीम, सुभाष जावा, शौकीन काजी, इब्राहिम चुनगर, गफूर तंवर, अजमत खोखर, सुभान खोखर, याकूब चुनगर, अनवर चुनगर, समीर खोखर, आदित्य रैगर, उस्मान खोखर, रेहान खोखर सहित अनेक महिलाएं भी मौजूद रही व एक स्वर में पानी मांगा। अधिकारी ने शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 25 के लोग पहुंचे कंट्रोल रूम, पेयजलापूर्ति करवाने की मांग को लेकर जताया आक्रोश।

रात्रि चौपाल में बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की उठी मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र की ग्राम पंचायत समंदसर में सोमवार रात उपखंड अधिकारी उमा मित्तल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल के पट्टेशुदा खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त करवाने, पशु उपस्वास्थ्य केंद्र में विद्युत कनेक्शन हेतु छह माह पहले डिमांड राशि जमा करवाने के बावजूद विद्युत कनेक्शन नहीं मिलने, परिवादी शेराराम व भागीरथ के घरों के पास विद्युत लाइन के ढीले तारों को ठीक किए जाने की मांगे रखी। मित्तल ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देश दिए। राशन डीलर भागीरथ ने गत 8 माह से डीलरों का कमीशन लंबित होने की बात बताई है जिसपर मित्तल ने विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया। मित्तल ने गर्मी में लू तापघात से बचाव के लिए आवश्यक तैयारी रखे जाने के निर्देश पीएससी स्टाफ को दिए। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। चौपाल में सरपंच प्रतिनिधि इमीलाल गोदारा भी मौजूद रहें और गोदारा ने प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया। चौपाल में उपसरपंच रूघाराम मेघवाल, वार्ड पंच डूंगरराम गोदारा, सुरजाराम नायक, मेघराम डेलू, पुसाराम सहित खियांराम गोदारा, दुर्गाराम आवंला, शिवरतन शर्मा, सुरजाराम गोदारा,  हंसराज, शेराराम आवंला, भींयाराम नायक, रतनलाल नायक, नंदू शर्मा, मुरली शर्मा, रामकोर गोदारा, मोहन गोदारा, मूलचंद शर्मा, नानूराम मेघवाल, किशन सांसी, देवीलाल मेघवाल, भागीरथ सारण सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार रात ग्राम पंचायत समंदसर में हुआ रात्रि चौपाल का आयोजन, शामिल हुए अनेक ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच प्रतिनिधि इमिलाल गोदारा ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए जताया आभार।