Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2025। क्षेत्र में सोमवार शाम को एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया। विवाहिता के पिता नौरंगदेसर निवासी मोहनराम पुत्र मोतीराम जाट ने बेटी के सास ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। मोहनराम ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री ममता का विवाह करीब 14 साल पहले नौसरिया निवासी नेमाराम पुत्र हजारीराम जाट के साथ करवाया। विवाह के समय उसने अपनी क्षमता से बढ़कर दान दहेज, गहने व नगदी दिए। परंतु ममता के ससुर हजारीराम पुत्र खेताराम जाट व सास राजूदेवी आए दिन कम दहेज के ताने देते, दो लाख रूपए नगदी व गहने लाने की मांग करते रहें। आरोपी दहेज की मांग को लेकर मारपीट भी करने लगे। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी ने कई बार दहेज प्रताड़ना के बारे में बताया परंतु उसकी गृहस्थी ना उजड़े ये सोच कर उसे सब ठीक हो जाने का दिलासा दिया। उसने बताया कि ससुराल वालों से भी कई बार समझाईश की, परंतु वे कुछ ही दिनों में फिर वही रवैया अपना कर ममता को तंग परेशान करने लगते। 25 अप्रैल 2025 को ममता ने दोपहर करीब 12 बजे फोन किया कि सास ससुर मारपीट कर रहें है व दहेज नहीं लेकर आने पर जान से मारने की बात कह रहें है। तो पिता ने उसे ससुराल आकर उसके सास ससुर से समझाईश करने की बात कही। उसके बाद 28 अप्रैल, सोमवार की शाम को करीब 4 बजे नौसरिया से फोन आया कि ममता की मौत हो गई है और शव सरकारी अस्पताल में रखा है। आरोपियों ने ममता की हत्या करके उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पानी के कुण्ड में डाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक को सौंप दी है।