Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2025। ग्राम पंचायत ऊपनी को नवसृजित पंचायत समिति रीड़ी में रखा जाना प्रस्तावित किया गया है। ग्रामीणों ने ऊपनी को रीड़ी में शामिल नहीं करने व पूर्ववत श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में ही शामिल रखने की मांग की है। सोमवार को उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को सरपंच कम्मा देवी सहित ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज करवाई है। ग्रामीणों ने कहा कि ऊपनी ग्राम पंचायत से रीड़ी व श्रीडूंगरगढ़ की दूरी एक समान है और संबंधित थाना, तहसील, बिजली विभाग, कृषि उपज मंडी, उपखंड कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में होने के कारण ऊपनी को श्रीडूंगरगढ़ में रखा जाए। इस दौरान भंवरलाल, लक्ष्मीनारायण, मगाराम, रामनिवास सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।