Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2025। शनिवार का दिन क्षेत्र में पुलिस सक्रियता का दिन रहा एवं आईजी, एसपी के निर्देशों पर पुरे जिले में एरिया डोमिनेशन किया गया। इसी अभियान में शनिवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ थाने की भी अलग अलग टीमें पुरे क्षेत्र में दौड़ी एवं कई कार्रवाहियां की। इसी क्रम में बड़ी कार्रवाही गांव धीरदेसर पुरोहितान में एनडीपीएस एक्ट के तहत किए जाने की खबर आ रही है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार के निर्देशन में थाने के एसआई मोहनलाल मीणा की अगुवाई में पुलिस दल ने शनिवार अल सुबह क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान में हरिसिंह राजपुरोहित के घर पर छापा मारा एवं हरिसिंह को 102 ग्राम अफीम के दुध के साथ गिरफ़्तार किया। मुखबीर की सूचना पर की गई इस कार्रवाही में कांस्टेबल विनोद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाही करने वाले दल में एसआई मोहनलाल सहित कांस्टेबल अनील, विनोद, सुभाष स्वामी, महिला कांस्टेबल बबली एवं ड्राईवर राकेश शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया जा रहा है एवं मामले की जांच शेरूणा थानाधिकारी पवन कुमार को सौंपी जाएगी। आरोपी के स्वंय भी अफीम का नशा करने व अफीम बेचने का आरोप है। विदित रहे कि एसआई मोहनलाल द्वारा पूर्व में भी डोडा-पोस्त, अफीम, अवैध शराब आदि की कई कार्रवाही की जा चुकी है।