Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2025। क्षेत्र के भारती निकेतन उमावि में भविष्य के सांईटिस्ट तैयार करने के लिए छोटी कक्षाओं से ही विज्ञान के प्रति बच्चों में रूची जगाने के विशेष प्रयास किए जा रहे है। इन्ही प्रयासों के तहत विद्यालय में विज्ञान मेला आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं अपने अपने ग्रुप में विज्ञान से जुड़े आधुनिक अनेकों मॉडल बनाए। शाला निदेशक श्यामसुंदर स्वामी ने बताया कि भारती निकेतन में विशेष प्रयासों के तहत बच्चों में विज्ञान की रूची जगाई जाती है एवं इसके लिए विभिन्न प्रयोगशालाओं में वास्तविक रूप से प्रयोग करवाए जाते है। स्कूल में फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बायोलॉजी, कम्प्युटर, राबोटिक्स आदि लैब में कक्षा 3 से ही बच्चों को प्रवेश दिया जाता है एवं उन्हें विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों का प्रशिक्षण दिया जाता है। स्वामी ने बताया कि बाल अवस्था में छोटी कक्षाओं से ही विज्ञान के प्रयोग सिद्ध करवाने से बच्चों के भविष्य में वैज्ञानिक, इंजिनियर बनने की नींव मजबूत होती है। विज्ञान मेले में बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे एवं बच्चों द्वारा बनाए गए हाईड्रोलिक जेसीबी, ड्रोन, सोलर सिस्टम, ड्रेनेज सिस्टम, विद्युत सप्लाई, कोडिंग से डिजिटल स्क्रीन आदि का अवलोकन कर बच्चों एवं शिक्षकों के प्रयासों को सराहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाल मेले में बड़ी संख्या में मौजूद हुए अभिभावक, ली विद्यार्थियों से प्रयोगों की जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों में दिखा प्रयोगों को लेकर उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों का प्रोत्साहन करते शिक्षक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस मौके पर की गई विद्यालय में विशेष सजावट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छोटे बच्चों ने भी दिखाई अपने दिमाग की सक्रियता, बनाए विभिन्न मॉडल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेंसर, कोडिंग जैसे विषयों पर भी बनाए साईंस मॉडल्स।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने आपस में भी साझा किए इनोवेटिव विचार, विज्ञान के प्रति बढ़ी रूचि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाईड्रोलिक से बनाई जेसीबी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परखनलियों में किए कैमेस्ट्री के प्रयोग।