Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-04-25 at 20.29.26
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2025। गत 21 अप्रैल की शाम को श्रीडूंगरगढ़ से कालू रोड़ पर हुए कार बाईक टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। इस संबध में मृतक के चाचा ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय तो युवकों की पहचान भी नहीं हो पाई थी एवं गंभीर अवस्था में बाईक सवार दोनों युवकों को बीकानेर रैफर किया गया था। बाद में युवकों की पहचान कालू निवासी भैराराम नायक एवं प्रकाश के रूप में हुई। बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय में दौराने इलाज घायल भैराराम नायक की 23 अप्रैल को मौत हो गई। मृतक के चाचा हरिराम नायक ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दोनो युवक मजदुरी करते थे एवं श्रीडूंगरगढ़ में मजदुरी कर मोटरसाईकिल पर अपने गांव कालू लौट रहे थे। रास्ते में गुंसाईसर से पहले बन रहे टोल के पास सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी।