Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की 5 खास खबरें एक साथ, एक नजर में।

जारी है आईएएस बेटी का अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे से आईएएस के रूप में चयनित हुई ममता जोगी के अभिनंदन का दौर लगातार जारी है एवं शुक्रवार को सरस्वती उमावि में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पूर्णिमा देवी चूरा एवं सुरेन्द्र चूरा ने योगी को प्रतीक चिन्ह् एवं साफा, साड़ी भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर ममता ने दिवंगत शिक्षाविद मदनलाल चूरा के संस्मरण सुनाते हुए दसवीं प्राईवेट करने के बाद चूरा द्वारा प्राईवेट नहीं पढ़ाने एवं उज्जवल भविष्य के लिए रेगुलर स्कूल भेजने के लिए परिजनों को प्रेरित करने को अपने जीवन का प्रेरक प्रसंग बताया और अपनी सफलता का श्रेय भगवान, माता-पिता के बाद दिवंगत मदनलाल चूरा को दिया। इस मौके पर ममता योगी की मां मंजू देवी, पिता विजयलाल जोगी, भाई रवि, निकिता जोगी, विक्रम जोगी, बहिन डॉ. कोमल, धीरज आदि भी उपस्थित रहे। सभी ने स्कूल का आभार जताया एवं कार्यक्रम संयोजन सूर्यकांत चूरा ने किया।

दुलचासर में धूमधाम से मनाई सेन जयंती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव दुलचासर के सेनजी मंदिर में शुक्रवार को सेनजी महाराज जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर गुरूवार रात्री को मंदिर प्रांगण में भजन संध्या आयोजित की गई एवं शुक्रवार को हवन, पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया व शाम को संगीतमय सुंदरकांड के पाठ किए गए। कार्यक्रम में महेश सैन, हरिओम सैन, लीलाधर नाई, रूपाराम नाई, सीताराम नाई, बाबुलाल नाई सहित बड़ी संख्या में गांव के समाज बंधु उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी सेन बांधवों ने गुवाहाटी में मनाई सेन जयंती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी नागरिक कहीं भी रहें अपनी जड़ों से जुड़ कर रहते है। शुक्रवार को सेन महाराज जयंती पर श्रीडूंगरगढ़ के निवासी एवं गुवाहाटी प्रवासी मनोज कुमार गहलोत, बिनोद कुमार, राहुल, पवन, जतन, वासु गहलोत आदि ने उत्साह के साथ सेन जयंती मनाई एवं विशेष पूजन किया।

रविवार को सीख सकेगें रोग मुक्त जीवन जीने की कला, एजी मिशन स्कूल में एकदिवसीय आयोजन।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। कस्बे के झंवर बस स्टैण्ड़ स्थित एजी मिशन स्कूल में आगामी 27 अप्रैल को एक दिवसीय विशेष आयोजन किया जाएगा। जिसमें रोग मुक्त जीवन जीने के तरीकों के बारे में जानकारियां दी जाएगी। शिविर में योग विभूति अलंकरण से अंलकृत योग शिक्षक ढाकाराम सुबह 7 बजे से 9 बजे तक योग प्रदर्शन करते हुए योगाभ्यास करवाएगें एवं उसके बाद रोग मुक्त जीवन के बारे में जानकारियां देगें। प्राचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने बताया कि निशुल्क इस शिविर में क्षेत्रवासी भाग ले सकेगें।

तोलियासर धाम में लगेगा दस दिवसीय योग एवं एक्युप्रेशर शिविर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर स्थित प्रसिद्ध भैंरूनाथ धाम में 27 अप्रैल से 6 मई तक दस दिवसीय निशुल्क योग एवं एक्युप्रेशर शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रांगण में पिछले नौ वर्षों से लगातार ये शिविर आयोजित कर सेवांए देने वाले एक्युप्रेशर चिकित्सक डॉ ललित कुमार सोमानी सेवांए देगें अनेकों रोगों के उपचार करेगें। विदित रहे कि सोमानी अभी तक 625 से अधिक शिविरों का आयोजन कर चुके है।