Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2025। पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद आतंकियों के स्कैच जारी करने के साथ सेना व सुरक्षा एंजेसियां सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। जम्मू कश्मीर में व्यापक हलचल है व जगह जगह क्षेत्र को छावनी बना दिया है। पूरे देश में हमले की निंदा हो रही है और आमजन आक्रोशित है। श्रीडूंगरगढ़ में बार संघ के सदस्यों ने आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ ही आतंक के खात्मे की मांग प्रधानमंत्री से की है। संघ सदस्यों ने प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन सौंपा। संघ सदस्यों ने बताया कि धर्म के आधार पर पर्यटकों को निशाना बनाकर 27 लोगों की हत्या भारत की आन बान शान पर हमला है। इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। संघ ने देश के खिलाफ काम करने वाली शक्तियों को जड़ मूल से नाश करने की मांग की। संघ के एडवोकेट अनिल धायल ने बताया कि इस दौरान बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, भाजपा मंडल अध्यक्ष व एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, ललित मारू, कृष्ण गोपाल पारीक, सत्यनारायण प्रजापत, अशोक सारस्वत, बजरंग तावणियां, सुखदेव व्यास, बृजलाल बरोटिया मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वकीलों ने पीएम के नाम दिया ज्ञापन, आतंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।