Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 19 अप्रैल की रात बीदासर रोड पर हुई दुर्घटना में एक बाइक सवार ने पुलिस थाने पहुंचे कर दूसरी बाइक के अज्ञात सवार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आड़सर बास निवासी 21 श्यामसुदंर मीणा पुत्र भंवरलाल मीणा ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल की रात वह अपनी मोटरसाइकिल पर अपने एक रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। उसकी मोटरसाईकिल पर पीछे विशाल कुमार पुत्र पवनकुमार माली बैठा था। जब वे बिजली विभाग कार्यालय के पास पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल ने तेज गति में पीछे से आकर जोरदार टक्कर मारी। जिससे विशाल गंभीर घायल हुआ और उसका ईलाज अब भी पीबीएम में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को दी है।
सीओ ने मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ निकेत पारीक ने मारपीट के एक मामले में अपराध प्रमाणित होने पर बाना निवासी 34 वर्षीय सीताराम पुत्र मांगीलाल जाट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित रास्ता रोककर मारपीट कर धमकाने का मामला दर्ज है। मामले के जांच अधिकारी सीओ कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम करीब 4.35 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।