Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में एक शर्मनाक घटना सामने आई है जिसमें एक नाबालिग को उसकी मां के ही मुंहबोले धर्मभाई ने अगवा कर लिया एवं उसे बंधक बना कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हालांकि मामले में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की तत्परता काबिले तारीफ रही है जिसमें पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर ही नाबालिक को ढूंढ़ निकाला है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मंगलवार को नाबालिग के पिता ने थाने में परिवाद दी थी एवं आरोपी मुंहबोले मामा पर शक जताते हुए अपनी बेटी को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया था। इस पर एएसआई ईश्वरसिंह की अगुवाई में टीम का गठन कर खोजबीन की गई और युवती को रतनगढ़ में ढूंढ़ निकाला गया। नाबालिग को श्रीडूंगरगढ़ लाकर उसके बयान लिए गए तो आरोपी मुंहबोला मामा गांव धीरदेसर चोटियान निवासी रामलाल जाट एवं रतनगढ़ निवासी रामचंद्र जाट द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की बात सामने आई। इस पर पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है एवं नाबालिग को भगा ले जाने वाली एफआईआर में पॉक्सो एवं सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं जोड़ कर मामला जांच के लिए सीओ श्रीडूंगरगढ़ धर्माराम गिला के पास भेजा गया है। आरोपी मुंहबोला मामा रामलाल जाट पीड़िता को अपने साथ अपने दोस्त के यहां रतनगढ़ ले गया था एवं वहां पर दोनो ने उसके साथ दुष्कर्म किया।