Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2025। हाइवे किनारे स्थित एक अस्पताल, एक पेट्रोल पंप, कुछ फैक्ट्रियां व होटल के पास होने के कारण बेशकीमती हो चुकी गोचर भूमि को अतिक्रमणकारियों द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया और सोमवार को चार बीघा भूमि पर यह अतिक्रमण पुलिस जाप्ते सहित प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर हटा दिया है। गांव कितासर भाटियान में टीम द्वारा सख्त कार्रवाई की गई और खसरा नबंर 769/297 की एक हेक्टर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवा दिया गया है। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल व तहसीलदार कुलदीप मीणा के आदेश के बाद टीम आज मौके पर पहुंची। यहां अतिक्रमी द्वारा हल्का विरोध भी किया गया परंतु पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में बुलडोजर ने कच्चे पक्के अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान सोलर प्लांट के रास्ते में एक अस्थाई झोपड़ी बनाकर रास्ता रोकने पर भी कार्रवाई की गई। इस झोंपड़ी का हटाकर दल ने रास्ता खुलवाया। दस्ते में मौका मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सरजीत धायल, गिरदावर शंकर जाखड़, पटवारी परबतसिंह, सीताराम नाई मय पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। बेशकीमती चार बीघा भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। कच्चे पक्के अतिक्रमण तोड़े, सक्रिय रही प्रशासन की टीम, पुलिस जाप्ता रहा मौजूद।