Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

गुसाईंसर बड़ा से धोलिया सड़क का शिलान्यास।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर बड़ा से धोलिया 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण के लिए रविवार को शिलान्यास पूजन किया गया। कृषि मंडी फंड से बन रही इस सड़क के लिए सरपंच सत्यनारायण सारस्वत ने विधि विधान से पूजन संपन्न करवाया। सड़क निर्माण के ठेकेदार मुन्नीराम बाना सहित मदनलाल सारस्वत, टालीराम सारस्वत, सीताराम सारस्वत, कानाराम गोदारा, मदन गोदारा, नोपाराम मेघवाल, पीथाराम शर्मा, ताराचंद शर्मा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। सभी ग्रामीणों ने डामर सड़क निर्माण कर धोलिया व गुसाईंसर बड़ा के ग्रामीणों को राहत देने के लिए विधायक का आभार जताया। पूजन के बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर बड़ा से धोलिया 3 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन हुआ संपन्न।

तेज हवा के साथ बरसात से मौसम हुआ ठंडा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार रात को तेज हवा के साथ हल्की बरसात से मौसम ठंडा हो गया है। तापमान में खासी गिरावट आई जिससे गर्मी से राहत मिल गई है। बरसात में श्रीडूंगरगढ़ से अपने घरों को लौट ग्रामीण वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। बाना के किसानों ने प्रसन्नता जताते हुए मूंगफली बिजाई के लिए फायदेमंद बताया। बता देवें मौसम विभाग ने 2 जून से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और 2-4 जून तक मेघगर्जन और आंधी बरसात का अलर्ट जारी किया है। इससे अगले चार पांच दिन गर्मी से राहत बने रहने की संभावना है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडी में हुई हलकी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना रोड पर हुई झमाझम बरसात।

प्रवासी अमोलक ने गौसेवा में किया तरबूज भंडारा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुंबई प्रवासी अमोलक कुमार संघाई ने श्रीकरणी गौसेवा समिति कोटासर में गौवंश के लिए तरबूज भंडारा करवाया। गौशाला के गौसेवकों ने गौवंश को तरबूज खिलाने में सेवा सहयोग दिया। समिति सदस्यों ने दानदाता का आभार जताया।