Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-04-20 at 17.41.34
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रैल 2025। युवावस्था में हार्ट अटैक आने की घटनाएं हमारे आस पास बहुतायत होने लगी है और स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसपर चिंता प्रकट करते हुए व्यापक रिसर्च की जरूरत भी जता रहें है। अचानक गाड़ी चलाते हुए, कृषि कार्य करते हुए, सोकर उठने पर अचानक आए हार्ट अटैक ने युवाओं की जान ली है। रविवार को श्रीडूंगरगढ़ के घास मंडी चौराहे के निकट एक युवक अचानक खड़े खड़े ही सड़क पर गिर गया। आस पास के लोगों ने उसे संभाला और टैक्सी में उपजिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे हार्ट अटैक आने की बात कही और पीड़ित गांव उदरासर निवासी 30 वर्षीय युवक महावीर पुत्र नारायणाराम को गंभीर अवस्था में बीकानेर रेफर कर दिया है।