Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

जारी है विरोध, रीड़ी में शामिल करने के खिलाफ जताया रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र के गांवों को दो पंचायत समिति में बांटने के प्रस्तावों में विभिन्न गांवों का विरोध लगातार जारी है। यहां श्रीडूंगरगढ़ शहर के निकटवर्ती गांव पुंदलसर को पंचायत समिति रीड़ी में शामिल करने के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन के समक्ष अपना रोष जताया। ग्रामीणों ने ज्ञापन में पुंदलसर की भौगोलिक स्थिति के अनुसार एवं पुदंलसर की दोनों सीमाओं के गांवों को श्रीडूंगरगढ़ में एवं केवल एक गांव को बीच में से रीड़ी में डालने को नियमों का उल्लंघन बताया एवं पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में शामिल रखने की मांग की। ग्रामीणों ने रीड़ी में रखने पर धरना प्रदर्शन करने एवं आगामी पंचायती राज चुनावों में मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी है।


बालिकाएं ना हो एनीमिया की रोगी, स्वस्थ रहना बने पहली प्राथमिकता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज की बालिकाएं ही भविष्य की माताएं होगी एवं इस कारण जरूरी है कि बालिकाएं यह समझें कि स्वंय को स्वस्थ रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। यह बात महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण मिशन कार्यक्रम के तहत सातवें पोषण पखवाड़े कार्यक्रम के दौरान कस्बे के संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल की छात्राओं को विभागीय अधिकारियों ने कही। बाल विकास परियोजना अधिकारी चन्द्रप्रभा शर्मा ने छात्राओं को एनीमिया रोग की जानकारी दी एवं आयरन टेबलेट का सेवन करने को प्रेरित किया गया। इस दौरान बालक एवं बालिकाओं को पोषण सप्ताह की सभी चारों थीम की जानकारी महिला पर्यवेक्षक मंजीत कौर, अल्का गुणपाल एवं संजू पंवार ने दी। इस दौरान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओं को पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम के दौरान विभाग के वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र मोदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमलता व संस्कार इनोवेटिव विद्यालय के मनोज गुसांई, ललिता, मनीष लोहिया आदि उपस्थित रहें।


केन्द्रीय मंत्री को भेंट की पुस्तक, किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, दलित अधिकार कार्यकर्ता थामनल भाटी के आवास पर पहुंचें। इस दौरान भाटी परिवार द्वारा मेघवाल का साफा, शॉल एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर अभिनंदन किया गया। समाजसेवी चेलाराम भाटी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पुस्तक भी भेंट की गई। विदित रहे कि गत 30 जनवरी को इस पुस्तक के लोकार्पण समारोह में बतौर अतिथि मेघवाल शामिल होने थे लेकिन राजकीय कार्यों से नहीं पहुंच पाए थे। अब मेघवाल भाटी परिवार के आवास पर पहुंचे एवं लेखक एवं सोशल एक्टिविस्ट मनराज कांटीवाल द्वारा संपादित इस पुस्तक का अवलोकन करते हुए चेलाराम भाटी के बताए आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। इस दौरान थानमल भाटी, केशर देवी, जितेन्द्र सिंह भाटी, ब्रह्म प्रकाश भाटी, जगदीश प्रसाद भाटी, बाबूलाल भाटी, मैना देवी, मुन्नी देवी, चंद्रावली देवी, माया देवी, नरेंद्र भाटी, भूपेंद्र भाटी, राजेन्द्र भाटी, वैदिक भाटी, निर्मला भाटी, गरिमा भाटी, कविता भाटी एवं भव्या भाटी आदि ने आभार जताया।