Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2025। सरदारशहर रोड पर स्थित अंबेडकर स्मारक पर सोमवार सुबह कार्यक्रम प्रारंभ हो गए। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई ने बाबा साहेब को पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक होने के साथ समाज सुधारक थे। वे सदैव समानता के पक्षधर रहें और समाज में अस्पर्शयता की खाई को पाटने के लिए संघर्षशील योगदान दिया। इस दौरान डॉ चंद्रप्रकाश बारूपाल, आदूराम, सहीराम मेघवाल, नानूराम कुचेरिया, रवि तंवर, नानूराम स्वामी, अशोक कुमार महावर, आदूराम राज, लीलाधर मोडसिया, राहुल दानोदिया, गिरधारीराम रेगर, चंपालाल रेगर, श्रीचंद रेगर, बाबूलाल, तोलाराम, भरत गौस्वामी, रूघाराम मेघवाल, लादूपुरी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ में अंबेडकर छात्रावास से धूमधाम से रैली निकाली जा रही है। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल है और बाबा साहेब अमर रहें के नारे लगा रहें है। रैली रवाना होने पर थाने के सामने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के जावेद कायमखानी, अमीर खान, महबूब सोंलकी, देव पूनियां, आदिल, राजू गुसाईं ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया व अंबेडकर जयंती की शुभकमानाएं दी।
बिग्गा में 134वीं जयंती पर बाबा साहेब को चढ़ाई फूलमालाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा के अंबेडकर भवन में उत्साह के साथ बाबा साहेब की 134 वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाबा साहेब के छाया चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। ग्रामीण ईश्वरराम, अमीचंद, जगदीश, इमिचंद, भंवरलाल, राजूराम, गोरधनराम, भादर, अर्जुन, कृषि विभाग में सेवारत राजूराम, अजीत मेघवाल, ओमप्रकाश सारण, रमेश जाखड़ मौजूद रहें। युवाओं ने बाबा साहब के बारे में विचार व्यक्त किए और उनके द्वारा बताए गए आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई सहित कार्यकर्ताओं ने याद किया बाबा साहेब को, दी पुष्पाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में युवा शक्ति ने लिया संकल्प, मौजिज ग्रामीणों ने बाबा साहेब के चित्र पर फूलमालाएं अर्पित की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंबेडकर छात्रावास से रवाना हुई रैली, किया पुष्पवर्षा से स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रैली पर की मुख्य बाजार में महिलाओं ने की पुष्पवर्षा।