Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2025। एक विवाहिता अपने ससुराल से गहने लेकर रात करीब 8 बजे घर से निकल गई। उसकी तलाश में परेशान परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को गुमशुदगी दर्ज करवा उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। बिग्गाबास निवासी चौधरी नट ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र पुखराज का विवाह 9 मार्च 2025 को नीम का थाना के ढाणी बारीयाला निवासी विक्रम नट की पुत्री ज्योति के साथ हुआ। परिवादी व उसका बेटा 12 अप्रैल को मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घर पर नवविवाहिता व उसकी सास थे। रात करीब 8 बजे उसकी पत्नी किसी कार्य से घर से बाहर गई और लौट कर आई तो उसकी बहू घर में नहीं मिली। वह अपने साथ विवाह में उसे दिए चांदी सोने के गहने लेकर घर से कहीं चली गई। रात 10.30 बजे उसका पुत्र घर पहुंचा तो परिवादी को फोन कर सूचना दी। वह किसी विवाह समारोह से काम कर रात करीब 1 बजे घर पहुंचा तो ज्योति के पिता को फोन किया। परिजनों ने उसकी तलाश के लिए प्रयास किए व रविवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी जितेंद्र कुमार को सौंप दी है।