Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रेल 2025। अभी अभी घुमचक्कर पर झगड़े की सूचना मिली है। यहां चाकूबाजी ओर बड़ो के तलने का गर्म तेल युवकों पर उड़ेलने का मामला सामने आया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार घटना में लाखनसर निवासी सत्यनारायण पुत्र धन्नानाथ, बाना निवासी बाबूलाल पुत्र ओमनाथ, लाखनसर निवासी राकेश पुत्र किशननाथ, रामचन्द्र पुत्र भिंयानाथ को चोटें लगी है। बताया जा रहा है कि सत्यनारायण बस में मावा चढ़ाने के लिए जयपुर जाने वाली बसों के खड़े होने वाली जगह आया था। उसे अपनी गाड़ी आगे करने की बात पर झगड़ा हो गया और चाकूबाजी, तेल उड़ेलने की घटना हो गई। झगड़ा सत्यनारायण के साथ हुआ बता रहे है और अन्य तीनो को बीच बचाव करते समय चोटे आई। हालांकि किसी को भी गम्भीर चोट नही है। लेकिन झगड़े से एक बार तो घुमचचकर पर अफरातफरी मच गई। मौके पर हेडकांस्टेबल रामस्वरूप, कांस्टेबल कमल, राकेश सहित पुलिस बल पहुँचा है और घायलों को हॉस्पिटल में संभाला है।