Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2025। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर विश्व भर में बहस चल रही है एवं सभी लोगों के जीवन में यह अनजाने में ही शामिल हो गया है। ऐसे में आने वाला समय AI का ही है और बच्चों को इसके उपयोग, इसके निर्माण एवं संचालन से संबधित प्रशिक्षण ही भविष्य के सफलतम नागरिक बना सकेगा। इसी सोच के साथ श्रीडूंगरगढ़ के शिक्षा जगत में लगातार नए नए प्रयोग कर अंर्तराष्ट्रीय स्तर की शिक्षण व्यवस्था वाले एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में इस सत्र से एआई को सबजैक्ट के रूप में पढ़ाने का निर्णय लिया गया है। स्कूल प्राचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने बताया कि नए जमाने के साथ चलने के लिए बच्चों को एआई सीखना अत्यंत आवश्यक हो गया है। क्योंकि जिस प्रकार अभी मोबाईल ने दुनिया बदल दी हैवैसे ही आने वाले समय में एआई दुनिया को और अधिक बदल देगा। समय के बदलाव के साथ बदलते रहना ही बच्चों को प्रतिर्स्पधी युग में सफल बना सकता है। विद्यालय में पांरपरिक शिक्षण को मजबुती से करवाने के साथ साथ आधुनिक विषय कोडिंग एवं रीजनिंग भी पिछले दो सत्रों से बच्चों को पढ़ाई जा रही है। बचपन में ही विद्यार्थियों का बेस तैयार हो पाने पर बच्चे भविष्य में बड़े अधिकारी, इंजिनियर आदि की नींव तैयार कर पाते है। विद्यालय में प्ले ग्रुप से 12वीं (आर्टस एवं कॉमर्स) तक के प्रवेश जारी है। सभी कक्षाओं में सीटें सीमित है एवं प्रवेश केवल इंट्रेंस टेस्ट के बाद ही मिल सकेगा। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक एडमिशन हेल्पलाईन 8306046211 पर सम्पर्क कर सकते है।