Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20250409-WA0105
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2025। बीदासर रोड पर स्थित कस्बे के निकटवर्ती स्थित गांव सालासर के खुले पड़े मैदान में करीब एक बीघा में कचरा व खाद की मोटी परत जमा है। ग्रामीणों ने बताया इसमें गत 10 दिनों से मामूली आग सुलग रही है जो आज तेज हो गयी। ग्रामीणों ने इसे बुझाने के कई प्रयास किए परंतु ये कहीं दूसरी जगह से जलती नजर आती है। बुधवार शाम को करीब 5 बजे आग तेज हुई तो ग्रामीणों ने श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की दमकल बुलाई। यहां कार्मिकों ने एक बार इसे बुझा दिया। रात करीब 10 बजे ये अधिक तेज हुई और लपटे उठने लगी तो दमकल पुनः मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया इस क्षेत्र में ग्रामीणों बेसहारा गौवंश के लिए लंबे समय से चारा डाल रहें है, वहीं खाद भी जमा हो गयी है। जिसमें लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही और लगातार अंदर ही अंदर सुलग रही है। हवाओं के रूख के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उठती चिंगारियों से हवा के कारण ग्रामीण हुए चिंतित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आग तेज हुई तो बुधवार को अभी दूसरी बार पहुंची दमकल।