Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2025। बुधवार को क्षेत्र में दो विरोध प्रदर्शन हुए एवं उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। एक विरोध प्रदर्शन में जहां स्थानीय प्रशासन से मांग की गई वहीं दूसरे विरोध प्रदर्शन में केन्द्र सरकार के सेवानिवृत राजकीय कार्मिकों ने अपनी नाराजगी जताई। आप भी पढ़ें दोनों खबरें एक साथ, एक नजर में।
विरोध हुआ शुरू, अमृतवासी के ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन, जताई आपत्ति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायतों एवं पंचायत समिति के परिसीमन के प्रारूप के प्रकाशन के बाद प्रशासन द्वारा आप्पतियां मांगी गई है। प्रकाशन के साथ ही कई जगहों पर विरोध शुरू हो गया है एवं बुधवार को गांव अमृतवासी के ग्रामीण उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचें। ग्रामीणों ने अपनी आप्पति जताते हुए पंचायत बनने के लिए पात्र होने के बाद भी पंचायत नहीं बनाने पर रोष जताया। ग्राम पंचायत इंदपालसर सांखलान की पुर्व सरपंच राधादेवी सहित अमृतवासी के ग्रामीण रामलाल बिरड़ा, धर्माराम ज्याणी, भंवरलाल नाई, भागीरथ बिरड़ा, जगमालसिंह, बीरबल, बेगाराम ज्याणी, प्रभूराम डूडी, भंवरलाल आदि ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर गांव अमृतवासी एवं सुरजनवासी दोनो गांवों की जनसंख्या वर्ष 2011 की जनणगण के अनुसार 1670 है एवं यह पंचायत बनाने की पात्रता में आ रहा है। वहीं भौगोलिक स्थिति भी जिले के अंतिम छोर के गांव के रूप में अन्य गांवों से 10 किमी की दूरी पर होने के कारण ग्रामीणों की सुविधा एवं विकास के लिए पंचायत बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तहसील कार्यालय से अमृतवासी को पंचायत बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन राजनैतिक हस्तक्षेप के कारण ग्रामीणों को उनके हक से वंचित रखा जा रहा है।
पहले की बैठक, फिर जताया केन्द्र सरकार के खिलाफ रोष, दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केन्द्र सरकार के नए वित्त विधेयक में पेंशनरों के हितों पर कुठाराघात करने के आरोपों के साथ क्षेत्र के पेंशनरों ने बुधवार को पहले पेंशनर समाज के भवन में बैठक आयोजित की एवं बाद में आक्रोश जताते हुए उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से केन्द्र सरकार के ज्ञापन दिया। बैठक की अध्यक्षता पेंशनर समाज के जिला उपाध्यक्ष श्याम महर्षि ने की एवं सरकार के नए वित्त विधेयक को पेंशनरों के लिए बड़ा झटका एवं काला कानून बताया। इकाई मंत्री सत्यनारायण योगी ने सरकार द्वारा यह विधेयक वापस नहीं लेने पर प्रदेश भर में आंदोलन करने की बात कही। उपाध्यक्ष सत्यदीप ने हकों के लिए संघर्ष करने एवं आमरण अनशन तक तैयार रहने को कहा व पूर्व अध्यक्ष भंवर भोजक ने पेशनरों को एकजुटता रखने का आह्वान किया। बैठक में डालूराम ने भी विचार रखे एवं बैठक के बाद दीपचंद, गोपीराम नाई, थानमल भाटी, भवानीशंकर स्वामी, रामनिवास पूनियां, डूंगरराम गोदारा, नारायण नाई, हरफूल सिंह, लक्ष्मीनारायण दर्जी, सीताराम स्वामी आदि ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।