Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अब दो पंचायत समितियां होगी। एक श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति व दूसरी रीड़ी पंचायत समिति, इससे गांव रीड़ी में उत्सव का माहौल छा गया है। क्षेत्र की राजनीति एक नई करवट लेगी। क्षेत्र में दो प्रधान बैठेगें व गांवो के विकास को गति मिल सकेगी। रीड़ी पंचायत समिति में श्रीडूंगरगढ़ से दक्षिण के गांवो के लिए रीड़ी पंचायत समिति होगी। परिसीमन का प्रारूप तैयार हो गया है। जिला प्रशासन ने रीड़ी का गठन कर इसमें 32 ग्राम पंचायतें रखी है। इसमें यथावत पंचायत सूडसर, टेऊ, देराजसर, लिखमीसर उत्तरादा व दिखणादा, ऊपनी, कल्याणसर, कल्याणसर नया, रीड़ी, इंदपालसर गुसाईसर, बाडेला, धनेरू, बापेऊ, राजेडू, बरजांगसर, मिंगसरिया, सोनियासर मीठिया, सोनियासर शिवदानसिंह, बाना, सांवतसर शामिल है। वहीं नवसृजित ग्राम पंचायत गोपालसर, इंदपालसर बड़ा, केऊ, कोटासर, जाखासर भोमसिंहावतान पंचायत है। पुनगर्ठित पंचायत दुलचासर, इंदपालसर सांखलान, जाखासर, कुनपालसर, धर्मास, पुदंलसर, दुसारणा पंडरीकजी शामिल है। विदित रहें नोखा में जसरासर नई पंचायत समिति बनाई गई है वहीं पांचू पंचायत समिति का पुनर्गठन कर 31 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। देर रात 10 बजे तक जिलाकलेक्टर नम्रता वृष्णि सहित अधिकारियों ने लूणकरणसर, पांचू, नोखा, रीड़ी, श्रीडूंगरगढ़, जसरासर, छतरगढ़ पंचायत समिति के प्रारूप को अंतिम रूप ही दिया जा सका है। इसके बाद प्रारूप पर आपत्तियां लेकर संशोधनों पर विचार किया जाएगा।
तीन के भेजें प्रस्ताव, आया जयपुर से फोन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ से तीन पंचायत समिति के प्रस्ताव भेजे गए। जिनमें श्रीडूंगरगढ़ पूर्व, श्रीडूंगरगढ़ पश्चिम और रीड़ी के, परंतु रविवार शाम से लेकर सुबह तक जिला प्रशासन में मंथन चला, कड़ी मशक्कत, विचार मंथन के बाद आखिरकार जयपुर से फोन आया, और क्षेत्र में दो पंचायत समिति रखें जाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की खबर पर लगी मूहर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भौगोलिक स्थिति व नियमों के तहत श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने पूर्व में भी रीड़ी की दावेदारी प्रबल होने के संकेत दिए। उसके बाद बीकानेर से विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने रीड़ी पंचायत समिति बनाए जाने के प्रस्ताव की खबर का प्रकाशन किया गया था। टाइम्स की विश्वसनीयता की बादशाहत कायम हो गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा पूर्व में प्रकाशित पुख्ता खबर, जरूर पढें:- “होनी है दो पंचायत समिति, एक बनेगी सेफ तो दूसरी में होगा जम कर संघर्ष, अंदरखाने से आ रही यह चर्चा”  https://wp.sridungargarhtimes.com/there-are-to-be-two-panchayat-samitis-if-one-is-safe-then-there-will-be-a-lot-of-struggle-in-the-other/