Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानो के लिए यह बड़ी खबर सरदारशहर रोड़ से आ रही है। जहां जापानी की उन्नत टेक्नोलॉजी बने सोलिस ट्रेक्टर की सेवांए विधिवत रूप् से शुरू हुई है। किसान सारथी ट्रैक्टर्स के रूप में सोलिस कम्पनी का अधिकृत सेल, सर्विस एवं स्पेयर पार्टस शो-रूम खुला है। इसका उदघाटन रविवार को परमहंस संत सोमनाथ महाराज के सानिध्य में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, जाट विकास परिषद अध्यक्ष भीखाराम सांगवा, सिद्ध महासभा अध्यक्ष नत्थूनाथ मंडा, पूर्व जिला परिषद सदस्या धाईदेवी ने फीता काट कर किया। इस मौके पर प्रोपराईटर परिवार के वरिष्ठ सदस्य सांवताराम सहू एवं मूलाराम ज्याणी ने अतिथियों का स्वागत, अभिनंदन किया। इस मौके पर हजारो की संख्या में किसान एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, मौजिज लोगों की मौजूदगी रही। जिन्हें कम्पनी के बारे में जानकारी देते हुए सोलिस के रिजनल सेल्स मैनेजर देऊ शर्मा, जोनल सर्विस मैनेजर आशुतोष कुमार, टेरीटरी मैनेजर प्रदीप यादव व सीसीई राकेश कुमार ने सोलिस के 44 एचपी एवं 40 एचपी के ट्रेक्टरो की खासियतों, विशेषताओं के बारे में बताया। कम्पनी के प्रतिनिधियों के अनुसार गर्मी एवं मिट्टी वाले क्षेत्रों में सोलिस की तकनीक वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ है एवं इससे किसानों को अपार फायदा संभव है। उदघाटन समारोह के साथ ही पांच ट्रेक्टरों की डिलवरी किसानों को दी गई एवं पांचो खरीददारों का अभिनंदन किया गया।