Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2025। सामान्यतया हर घर में यह बड़ी समस्या होती है कि बच्चे जब छोटे होते है तो वो घर से बाहर स्कूल जाते रोते है, दु:खी होते है और बच्चों को ऐसा देख परिजन भी खासे परेशान होते है। स्कूल का यह डर बच्चों में शिक्षा के प्रति नींव भी कमजोर कर देता है। लेकिन अब क्षेत्र के बच्चे खुशी खुशी स्कूल जाएगें क्यों कि शहर में आनंद के साथ शिक्षा की थीम पर लर्न एंड फन स्कूल शुरू हो गई है। कालूबास में पुराने तहसील भवन में शुरू किए गए इस स्कूल का उदघाटन रविवार को क्षेत्रिय विधायक ताराचंद सारस्वत, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार, आरजेएस महिमा दुग्गड़ ने फीता काट कर किया। विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ उदघाटन करने के दौरान विधायक सारस्वत ने शिक्षा का प्रथम उद्देश्य संस्कारवान नागरिक बनाने का होने की आवश्यकता जताई एवं संस्कारों के बिना शिक्षित बच्चे भविष्य में अराजकता का कारक बनने की संभावना जताई। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने आज के बच्चों को कल का भविष्य बताते हुए उनकी शिक्षा ऐसे व्यवस्थित करने को कहा जिससे वे अपना भविष्य सुधारते हुए परिवार, समाज एवं देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकें। शालाध्यक्ष सत्यदीप ने गुरू को बच्चों के भविष्य निर्माण करवाने वाला बताया। विशिष्ट अतिथि महिमा दुग्गड़ ने बच्चों को कोरा कागज बताते हुए उस कागज पर सफलता की कहानियां लिखने वाला लेखक बताया। पंडित देवीलाल उपाध्याय ने शाला के उतरोत्तर विकास का आशीर्वाद दिया। शाला परिवार की और से सभी अतिथियों का अभिनंदन साफा पहना कर किया गया। शाला व्यवस्थापिका विनीता ने आभार जताते हुए विद्यालय प्रबंधन की नीतियों के बारे में बताया एवं लर्न एंड फन स्कूल के माध्यम से बच्चों को खेल खेल में, खुशियों एवं आंनद के साथ ही शिक्षा के प्रति गंभीर बनाने, शिक्षा में रूची जगाने की थमी पर कार्य किए जाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान भंवरलाल भोजक, मांगीलाल तांवणीया, लक्ष्मीनारायण तांवणीया, हीरालाल पुगलिया, निर्मल पुगलिया, सत्यव्रत पुगलिया, प्रेम बुच्चा, मनोज सोनी, पवन उपाध्याय, रमेश व्यास, चन्द्रप्रकाश सेवग, बाबूलाल सेवग, सुरेश भादाणी, रेखा भादाणी, सत्यनारायण सारस्वत, सुमित तावणीयां, सत्यनारायण स्वामी, भैरुदान मोहता, भरत सुथार, तुलसीराम गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा, देवेन्द्र उपाध्याय सहित कई शिक्षाविद्, समाजसेवी, विशिष्ट गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही एवं सभी ने विद्यालय को शुभकामनाएं दी।