Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-04-07 at 08.51.38
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशनाराम नाई इन दिनों अस्वस्थ चल रहे है एवं उनसे मुलाकात करने उनके साथ काम कर चुके भाजपा नेताओं को लगातार श्रीडूंगरगढ़ पहुंचना जारी है। रविवार को केन्द्रीय कानुन मंत्री एवं बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल भी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें एवं नाई से मुलाकात की। मेघवाल बीकानेर से जयपुर जाते हुए श्रीडूंगरगढ़ में नाई के फार्म हाऊस पर रूके एवं नाई से मुलाकात करते हुए उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। इस दौरान मेघवाल ने नाई के साथ बिताए राजनैतिक सफर को याद किया एवं नाई से बहुत कुछ सीखने की बात कहते हुए उन्हें एक सच्चा जननेता बताया एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, विक्रमसिंह राजपुरोहित, विक्रमसिंह सत्तासर भी साथ रहे एवं नाई के पौत्र आशीष जाड़ीवाल, नीतिन जाड़ीवाल, प्रशांत जाड़ीवाल, दिपाशूं जाड़ीवाल आदि ने आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केन्द्रीय कानून मंत्री ने की पूर्व विधायक से मुलाकात, जाना स्वास्थ्य, की कुशलक्षेम की कामना।