Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20250406-WA0023
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

420 ग्राम डोडा पोस्त जब्त कर, युवक को गिरफ्तार किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2025। रविवार को पुलिस ने चार किलो से अधिक डोडा पोस्त के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसआई मोहनलाल मीणा की टीम में शामिल कांस्टेबल पुनीत कुमार, विनोद कुमार, चंद्रपाल, अनिल मील शनिवार शाम को बीदासर रोड पर पहुंचे। यहां पुलिस ने 42 जीबी, विजयनगर श्रीगंगानगर निवासी, हाल निवासी प्रताप बस्ती के मुकेश माली पुत्र पूर्णाराम माली को गिरफ्तार कर आरोपी से 4 किलो 20 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसएचओ शेरूणा पवन शर्मा को दी गई है।

ग्रामीण रूट पर खड़े होकर शराब बेच रहा था युवक, पहुंची पुलिस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2025। ग्रामीण रूट पर खड़े होकर एक युवक शनिवार को शराब बेच रहा था। रविवार दोपहर हैड कांस्टेबल देवाराम गश्ती दल के कांस्टेबल महेश कुमार, विकास कुमार, थार चालक राकेश कुमार के साथ गांव रीड़ी पहुंचे। यहां रीड़ी से केऊ जाने वाले सड़क मार्ग पर एक युवक कट्टे में शराब के पव्वे लेकर बेचने की फिराक में मिला। पुलिस को देख युवक सोनू पुत्र लक्ष्मणराम गिवारिया खेतों के रास्ते भाग छूटा। पुलिस ने कट्टे से 47 पव्वे देशी शराब के जब्त कर लिए और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को दी गई है।