Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20250405-WA0191
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2025। गांव लोडेरा में अपने पीहर आई एक विवाहिता डिग्गी पर बूस्टर चलाने गई और करंट लगने से वह डिग्गी में गिर गई। डिग्गी में डूबने से विवाहिता की मौत हो गई। हैड कांस्टेबल धमेंद्र व कांस्टेबल राजेश उपजिला अस्पताल पहुंचे। धमेंद्र ने बताया कि शनिवार शाम को गांव लोडेरा में अपने पीहर आई 28 वर्षीय मनोजदेवी पत्नी राकेश कुमार भारोटिया निवासी धीरदेसर चोटियान की डिग्गी में गिरने से मौत हो गई। तीन बच्चों की माता विवाहिता की मौत से पीहर व ससुराल में मातम पसर गया। रात शव को उपजिला अस्पताल में रखवाया गया जहां रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।