Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की कुछ खास खबरें एक साथ।

रक्तदान के साथ करेगें संत पालोजी को नमन, गांव पूनरासर में शनिवार को होगा बड़ा आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसनाथी सम्प्रदाय के संत पालोजी महाराज का अंर्तध्यान दिवस के मौके पर गांव पूनरासर में दो दिवसीय विशेष आयोजन किया जाएगा। मंदिर महंत संत प्रेमनाथ सिद्ध ने बताया कि दो दिवसीय मेले की शुरूआत शुक्रवार को हुई। शुक्रवार शाम अभी मंदिर में रात्रि जागरण आयोजित हो रहा है एवं जागरण में शब्द गायन के बाद अग्नि नृत्य भी किया जाएगा। दो दिवसीय आयोजन के तहत संत की गद्दी के दर्शन भी सार्वजनिक किए जाएगें एवं विशेष पूजन किया जाएगा। शनिवार को ही सुबह मंदिर परिसर में गांव एवं समाज के युवा उत्साह के साथ रक्तदान कर संत पालोजी को नमन करेगें। रक्तदान शिविर से पहले संत की गुदडी के साथ गांव में शोभायात्रा निकाली जाएगी। रक्तदान शिविर के लिए युवाओं में उत्साह है एवं बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय की टीम रक्त संग्रहण करेगी। शिविर के दौरान मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा फ्रूट सेवा दी जाएगी।

जाखासर में बालाजी का जागरण 6 को, होगा समाज प्रतिनिधियों का अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के गांव जाखासर पुराना में पोकरदास रामेश्वर स्वामी खिलेरी द्वारा आगामी 6 अप्रैल की शाम को रामनवमी के मौके पर बालाजी का जागरण आयोजित किया जाएगा। रामेश्वर स्वामी ने बताया कि जागरण में मालाराम शर्मा एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी एवं इस मौके पर समाज के प्रतिनिधियों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान गारबदेसर के महंत मोहनदासजी का सानिध्य रहेगा एवं पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, ढाणी स्वामीयान से जिला परिषद सदस्य जगदीश स्वामी, स्वामी समाज युवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप स्वामी रावतसर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य विक्रम स्वामी नाथवाणा, विक्रमसिंह राठौड, बीकानेर से बंशीदास स्वामी, रामलाल काऊंट, भूरी सरपंच कैलाश स्वामी, गुडागौड़जी से राकेश स्वामी, नालोट सरपंच रामनारायण स्वामी, स्वामी समाज संभागीय समिति अध्यक्ष सूर्यप्रकाश स्वामी छापर, गौशाला संघ के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, गुंसाईसर बड़ा से मुरलीधर स्वामी आदि अतिथि रूप में मौजूद रहेगें। जिनका अभिनंदन किया जाएगा व जागरण का लाईव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा।

पूर्व विधायक से मिल कर स्वास्थ्य की कामनाएं देने का दौर जारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के तीन बार के विधायक रहे किशनाराम नाई के स्वास्थ्य को लेकर उनसे मुलाकात करने एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाएं करने का दौर जारी है। शुक्रवार को लोक समता समिति के अध्यक्ष एडवोकेट भरतसिंह राठौड़, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत ने नाई से मुलाकात कर कुशल क्षेम पुछा। इसी क्रम में धनेरू के सरपंच प्रशासक मोहन स्वामी एवं भाजपा नेता परमेश्वर हरडू ने भी नाई की बाड़ी पहुंच कर उनसे मुलाकात की। नाई के स्वास्थ्य में सुधार होने की कामनाएं की।