Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2025। बीती रात शेरुणा के निकट पेट्रोल पंप के सामने एक ट्यूरिस्ट बस सामने आ रहें एक डंफर से टकरा गई। दुर्घटना में तीन जने घायल हुए जिनमें एक जने ने पीबीएम अस्पताल में बुधवार सुबह 7 बजे दम तोड़ दिया। बीकानेर से आ रही ट्यूरिस्ट बस पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने मुड़ी और श्रीडूंगरगढ़ की ओर से जा रहें एक डंफर ट्रक से टकरा गई। शेरुणा थाना एसएचओ पवन शर्मा भी मौके पर पहुंचे। हेड कांस्टेबल सतवीर व 112 ड्राइवर पवन कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे व घायलों को निकाल कर एंबुलेंस की सहायता से पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी व बस में सवार तीन जने घायल हो गए। पीबीएम में जयपुर निवासी 60 वर्षीय लोकेश खुराना ने ईलाज के दौरान आज सुबह दम तोड़ दिया। हेड कांस्टेबल सतवीर मृतक का पोस्टमार्टम करवाने पीबीएम पहुंच गए है। दुर्घटना स्थल पर बड़ी संख्या में वाहन एकत्र हो गए। हाइवे टोल टीम ने वाहनों को हटा कर रास्ता क्लियर करवाया। मौके का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें इस लिंक पर :- https://www.facebook.com/share/v/19yn9PUff3/