Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20250328-WA0008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2025। क्षेत्र के गांव बाडेला में एक 20 वर्षीय युवक खेत से घर जाने के लिए रवाना हुआ और ना खेत पहुंचा ना ही घर, युवक के परिजन परेशान हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाडेला निवासी अशोक सारण गुरूवार दोपहर 3 बजे अपने खेत से गांव के घर आने के लिए रवाना हुआ। वह शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किए। युवक का फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। रात भर परिजनों ने उसे सभी रिश्तेदारों व आस पास के गांवो में तलाश किया। परंतु अशोक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने टाइम्स के पाठकों से मदद की अपील की है। किसी पाठक को युवक कहीं भी नजर आए तो वे उसके भाई मुकेश सारण को 9928774364 पर या युवक के मामा रामनिवास माचरा को 9950430585 पर जरूर सूचना देवें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवक हुआ लापता, परिजनो का हाल बेहाल, की मदद की अपील।